चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां अपने कार्यालय में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके लंबित मामलों और शिकायतों पर चर्चा करने के लिए विस्तृत बैठकें कीं।
बैठकों के दौरान यूनियन नेताओं ने कैबिनेट मंत्री को अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाया और अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। कर्मचारी यूनियनों के सभी प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “भगवंत मान सरकार अपने कर्मचारी वर्ग के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।”

बैठक में विचार किए गए मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वित्त मंत्री ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए और एक सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
