नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने समिट की शुरुआत में मंगलवार को कहा कि हमारे पास सामर्थ्य भी है और शक्ति भी है। उन्होने कहा कि पिछले 12 सालों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। इस बार समिट का आयोजन फिलीपिंस के मनीला में हो रहा है। समिट में हिस्सा लेने से पहले पीएम गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे थे।
पीएम मोदी ने कहा कि – ‘पिछले सालों में हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत के आसियान संबंधों को नई गति और नई गहराई दी है। हमारी साझेदारी अब साझी संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे सेक्टर्स में नई ऊंचाईयों को छू रही है’।
बढ़ता पर्यटन हमारे विकास का प्रमाण
पीएम मोदी ने कहा कि – ‘2014 में अभी तक हमने पीपल-टू-पीपल टाइज मजबूत करने के लिए 100 से ज्यादा पहल की है। करीबन 250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं। इसके अलावा 10,000 कैपेसिटी बिल्डिंग स्कॉलरशिप भी दी है। आज भारत और आसियान देशों के बीच में डायरेक्ट फ्लाइट्स और बढ़ता पर्यटन भी हमारे विकास का ही प्रमाण है’।
कंपीटन नहीं कोऑपरेशन होना चाहिए
पीएम ने कहा कि – ‘भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए हमारा भविष्य कंपटीशन से नहीं बल्कि कोऑपरेशन से तय होना चाहिए। हमारे पास सामर्थ्य भी है और संकल्प भी है। हम मिलकर इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं’।
‘विचार और सुझाव सुनने के लिए एक्साइटेड हूं’
कार्यक्रम की शुरुआत के साथ पीएम मोदी ने कहा कि – ‘आप सभी के विचार और सुझाव सुनने के लिए एक्साइटेड हूं। एक बार फिर जुड़कर बहुत खुशी हो रही है। फ्रेंच आसियान देशों की मेरी तीसरी यात्रा है। यह भारत के लिए आसियान के विशेष महत्व को दर्शाता है। हमारा यह विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे के साथ गहराई से जुड़े हुए हैं’।
