इटावाः सैफई में थाने से करीब 200 मीटर दूर होटल के नीचे स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में कार सवार 5 लोगों ने घुसकर मैकेनिक के साथ मारपीट की। हमले में मैकेनिक घायल हो गया और दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मैनपुरी जिले के थाना बरनाहल क्षेत्र के नगला रवे खैरनदेशनगर निवासी बिजेंद्र सिंह मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विटारा कार से 5 लोग दुकान पर पहुंचे। इनमें आलोक यादव और उसका भाई भी शामिल था। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और मोबाइल के पार्ट्स भी क्षतिग्रस्त कर दिए। पीड़ित ने सोने की चेन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। आरोपियों ने दुकान में रखे सामान और मोबाइल के पार्ट्स तोड़ दिए।
गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में उनके मुंह और दांतों में चोटें आईं। सीसीटीवी फुटेज में चार-पांच लोग मैकेनिक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सीओ केपी सिंह ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहं प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
