चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता रणजीत सिंह तरखान माजरा की तरफ से आज एक बार फिर से चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए वरिंदर ढिल्लों के ऊपर एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग रखी गई। रणजीत सिंह तरखान माजरा का कहना है कि ना तो पार्टी सुन रही है और ना ही पुलिस की तरफ से एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है ।
तरखान माजरा का कहना है कि जिस तरह से वीरेंद्र ढिल्लों ने माफी मांगी और गुरुद्वारा साहब गए उसमें भी उन्होंने चतुराई की है और गुरुद्वारा साहब में शपथ तो मैंने भी ली है, लेकिन अब किसी तरह के समझौते की बात नहीं रही। क्योंकि थप्पड़ भी पढ़ चुके हैं, माफी भी मांगी जा चुकी है, लेकिन अभी तक मामला हल नहीं हुआ है। जिस तरह कांग्रेस भवन में लड़ाई झगड़ा हुआ, उसके वीडियो तक डिलीट करवाएंगे। जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेताओं के ऊपर भी आरोप लगाया कि मामले में इंसाफ देने की जगह मामले को खत्म करने के ऊपर जोर दिया गया है।
