Nationalभाई का किया बेरहमी से कत्ल, शव कमरे में छोड़कर भागा, गिरफ्तार,...

भाई का किया बेरहमी से कत्ल, शव कमरे में छोड़कर भागा, गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जे-ब्लॉक पांडव नगर में घर शराब पीकर आने पर छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में भाई ने पत्थर से कूचकर भाई की हत्या कर दी। करीब 7 से 8 घंटे युवक लहूलुहान स्थिति में पड़ रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को कमरे में बंद कर दिया और मकान का अंदर से ताला लगाकर आरोपी भाई फरार हो गया। अगले दिन शाम तक मृतक का मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ तो पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो कमरे से से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।

आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जे ब्लॉक पांडव नगर में इंदर कुमार का परिवार रहता है। इंदर कुमार की मौत हो चुकी है। वहीं 65 वर्षीय कमलेश के 3 बेटे 37 वर्षीय नितिन, 35 वर्षीय अनिकेत कुमार और 33 वर्षीय अविरल है। शादी होने के बाद नितिन अपने परिवार संग गढ़ रोड पर किराये के मकान में रहने लगा। अनिकेत व अविरल मां के साथ ही रहते थे।

दोनों अविवाहित है। अनिकेत एसबीआई में संविदा पर नौकरी करता था। यहां से काम छूटने पर वह कपड़े के शोरूम में काम करने लगा। कुछ दिन पहले अनिकेत ने यहां से भी नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहता था। पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे अनिकेत शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। छोटे भाई अविरल ने शराब पीकर घर आने का विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में अविरल ने पत्थर उठाकर अनिकेत के सिर कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। मां कमलेश की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वह अपने कमरे में बेखबर सोती रही।

बड़े भाई नितिन ने अनिकेत के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर नितिन ने पड़ोसी कपिल कन्नौजिया को घर भेजा। कपिल ताला खुलवाकर अंदर पहुंचा तो कमरे में अनिकेत का शव पड़ा था। कपिल ने नितिन व थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। हत्या की जानकारी होते ही सीओ सिविल लाइंस दीक्षा भोरिया व इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई मौके पर पहुंचे तथा शव को मर्चरी भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी आकर जांच की। नितिन की तहरीर पर आरोपित अविरल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...