सोजतः चंडावल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा अटबड़ा से छितरिया जाने वाले मार्ग पर हुआ। घायल युवक ने सोजत के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी देते चंडावल थाना अधिकारी अमराराम मीणा ने बताया कि शनिवार दोपहर अटबड़ा निवासी सुरेश (32) पुत्र चंपालाल पैदल जा रहा था। इसी दौरान पानी की खाली टंकी ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सोजत के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां करीब डेढ़ घंटे के उपचार के बाद गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
