HomeNationalहाईवोल्टेज ड्रामा, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने की जिद पर 200 फीट ऊंचे...

हाईवोल्टेज ड्रामा, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने की जिद पर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा नौजवान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नौजवान अपनी शादीशुदा प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। नौजवान अल्मोड़ा जिले के दौरीहार निवासी मोहनराम का पुत्र चंदन शेखावत था। वहां चढ़कर अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। नौजवान के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और चंदन नामक नौजवान को समझाने का प्रयास किया। युवक ने मोबाइल पर पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह कायमगंज में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था।

तभी उसके प्रेम संबंध कायमगंज के एक महिला से हो गए। महिला के चार बच्चे भी हैं। एक बार महिला अपने पति को छोड़कर चंदन के साथ चली भी गई थी। बाद में महिला चंदन को छोड़ आई। चंदन महिला को बुलाने की जिद कर रहा है। हालांकि वहां महिला की सास व अन्य स्वजन को बुलाया गया, लेकिन वह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। टावर पर चढ़ा चंदन महिला को ही बुलाने की जिद पर अड़ा है।

जानकारी मिली है कि महिला इन दिनों गाजियाबाद में है और उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है। फिलहाल पुलिस फायर बिग्रेड टीम उससे बात कर उसे नीचे उतरने का प्रयास कर रही है। युवक का कहना है कि महिला उसे छोड़कर पति के साथ गाजियाबाद में रह रही है। पुलिस के समझाने पर 6 घंटे बाद युवक नीचे आ गया। युवक को देखने के लिए इतनी भीड़ लग गई कि फर्रुखाबाद-कायमगंज के मेन रोड पर जाम की स्थिति बन गई। बस-ट्रक और कार भी जाम में करीब 15 मिनट तक फंसे रहे। पुलिस को वाहन निकालने में भी मशक्कत करनी पड़ी।

चंदन ने बताया कि मैं अल्मोड़ा का रहने वाला हूं। घर में पिता, मां के अलावा तीन बहने हैंं। मैं कायमगंज में एक सर्राफा व्यापारी के पास काम करता था। उसी घर पर एक महिला खाना बनाने आया करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। 6 महीने पहले महिला को अपने घर ले गया। वहां 2 महीने तक साथ रखा। उसके बाद हरियाणा ले गया था और वहां भी एक महीने साथ रहे। पुलिसकर्मियों ने जब आश्वासन दिया कि महिला को बुलाकर मुलाकात कराई जाएगी तब चंदन नीचे उतर आया। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर थाने चली गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लग गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। महिला फिलहाल गाजियाबाद में है, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद होने के कारण उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -