HomeInternational126 साल में सबसे बड़ा भूकंप, 7.2 और 7.5 तीव्रता से 2...

126 साल में सबसे बड़ा भूकंप, 7.2 और 7.5 तीव्रता से 2 बार लगे झटके, देश में इमरजेंसी, हजारों मौतों की आशंका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारतें

फोरशॉकः वेनेजुएला में बैक-टू-बैक आए दो भूकंपों ने देश में जबरदस्त तबाही मचा दी। देश के उत्तरी तट के पास बुधवार को जोरदार भूकंप आया, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं। राजधानी में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो बार धरती हिली। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, वहीं दूसरा 7.5 तीव्रता का था। यह भूकंप मोंटाल्बान के उत्तर-पश्चिम में 28 किलोमीटर यानी करीब 17.3 मील दूर आया, जहां देश की कुछ सबसे बड़ी रिफाइनरियां स्थित हैं। भूकंप से पूरे वेनेजुएला में इंटरनेट कनेक्टिविटी पर असर पड़ा है।

कराकस समेत कई शहरों में इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने देश में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि अभी तक सरकार ने मौत के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.5 मापी गई।

यह भूकंप 7.2 तीव्रता के एक ‘फोरशॉक’ यानी मुख्य भूकंप से पहले आने वाला झटके के ठीक 40 सेकंड बाद आया। इसके बाद, डरे हुए लोग अपने परिवार वालों और पालतू जानवरों के साथ इमारतें खाली करके सड़कों पर जमा होते नजर आए। यूएस सुनामी चेतावनी केंद्रों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है, प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स जैसे इलाकों के लिए खतरनाक लहरों की शुरुआती चेतावनी को रद्द कर दिया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, इसमें 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% और 1,00,000 से ज्यादा मौत की 30% आशंका है।

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राहत सहायता का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका हरसंभव मदद के लिए तैयार है और सभी सरकारी एजेंसियों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा, अमेरिका मदद के लिए पूरी तरह तैयार, इच्छुक और सक्षम है। मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तुरंत तैयारी करने का निर्देश दिया है। हम अपने नए और अच्छे दोस्तों के साथ खड़े रहेंगे। शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -