रुद्रप्रयागः गर्मी की छुट्टियों पर अक्सर लोग पहाड़ों पर घूमने के लिए जाते है। लेकिन कुछ लोगों के कारण अन्य यात्रियों पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जाता है। जिसके कारण अन्य यात्रियों को वाहनों की चैकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, कुछ यात्री पहाड़ों पर रील बनाने के चक्कर में कानून की धज्जियां उड़ाते है। ऐसे में वीडियो वायरल होने पर जिला पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाता है और अन्य वाहनों की जांच के आदेश भी दिए जाते है।
वहीं ताजा मामला रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग से सामने आया है, जहां पंजाब की गाड़ी नंबर पर सनरूफ से बाहर निकलकर युवती द्वारा रील बनाई जा रही है और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
इस दौरान राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में राहगीर ने लिखा कि जोखिम भरे पर्वतीय मार्ग पर युवती वाहन की छत पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के बैठी हुई है और वह सेल्फी ले रही है। ऐसे में इन लोगों ने में ना तो जान जाने का डर है ना ही पुलिस का ख़ौफ़ है। वायरल वीडियों में पटियाला की गाड़ी नंबर पीबी 11 सी एक्स 8555 है। वायरल वीडियो में युवती खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को भी जोखिम में डालती दिखाई दे रही है।

