HomeNationalकेतन मर्डर केस में नया CCTV फुटेज आया सामने, देखें वीडियो

केतन मर्डर केस में नया CCTV फुटेज आया सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड को अंजाम देने से पहले आरोपी सिया गोयल ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी से एक कैफे में मुलाकात की थी। इस कैफे में दोनों ने मर्डर की प्लानिंग बनाई थी। कैफे में दोनों की मुलाकात का नया सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में सिया और चेतन हाथ पकड़कर बात करते दिख रहे हैं। पुणे पुलिस ने भी आरोप लगाया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने एक कैफे में बैठकर केतन की हत्या की साजिश रची थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक, कई असफल प्रयासों के बाद दोनों ने लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया।

इस केस में पुलिस चेतन के करीबी दोस्त नीरज से भी पूछताछ कर रही है। नीरज की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या नीरज इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल था या फिर उसे बिना जानकारी दिए उसके फोन का इस्तेमाल किया गया। जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन आरोपी चेतन ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बजाय उसने अपने दोस्त नीरज का फोन इस्तेमाल किया और उसी के जरिए वह सिया से संपर्क में था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या नीरज को पूरी योजना की जानकारी थी या फिर उसे अंधेरे में रखकर उसका फोन इस्तेमाल किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सिया ने केतन की हत्या की योजना पहले से ही बना रखी थी। बताया जा रहा है कि उसने तीन बार प्रयास किया और तीसरी बार में सफल रहा। सिया के मंगेतर केतन एक ट्रेकर थे, इसलिए साजिश के तहत लोहगढ़ पहाड़ी को ट्रैकिंग लोकेशन के रूप में चुना गया, जहां उसे धक्का देकर हत्या करने की योजना बनाई गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि 31 मई को सिया और चेतन ने पहली बार योजना बनाई। 14 जून को हत्या करने की पहली कोशिश की गई, लेकिन एक सांप आ जाने से योजना विफल हो गई। 18 जून को फिर प्रयास किया गया, जिसमें केतन को धक्का तो दिया गया लेकिन वह गंभीरता से घायल नहीं हुआ। वह इसे सिया की एक गलती मानकर छोड़ दिया। इसके बाद 20 जून को तीसरी कोशिश में केतन की हत्या कर दी गई।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -