HomeMohaliPunjab News: CM Mann का खुलासा, मेरा मास्क पहनाया, लेकिन गले पर...

Punjab News: CM Mann का खुलासा, मेरा मास्क पहनाया, लेकिन गले पर मेरा निशान लगाना भूले, संगत करेंगी फैसला, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की वायरल वीडियो का मामला काफी गरमाया हुआ है। एक ओर विपक्ष सीएम को घेरने में लगा हुआ है, दूसरी ओर सीएम मान वीडियो को फेक बताकर नए-नए खुलासे कर रहे है। वहीं आज फिर सीएम मान ने कथित वायरल वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीडियो में वह नहीं हैं। उन्होंने कहा- वीडियो में मुझे मास्क पहनाया। मेरे गले पर निशान नहीं हैं। वे भूल गए कि निशान भी बनाना था। वहीं, आखों पर ऐनक पहनाई है, क्योंकि आंखों पर मास्क नहीं लगता। सीएम मान ने कहा कि मुझे धार्मिक तौर पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक तौर पर जवाब नहीं पा रहे, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। जितने काम पंजाब के लोगों के लिए सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक भी इस सरकार ने किए हैं, किसी ने नहीं किए।

बेअदबी कानून बनाया। पालकी साहब की गाड़ी का टैक्स माफ किया। आनंदपुर साहिब में विधानसभा की बैठक की। 3 शहरों को पवित्र शहर का दर्जा दिया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां मेरे पीछे पड़ गई हैं। झूठी-सच्ची बातें कर रहे हैं। एसजीपीसी वालों से मैं सवाल करता हूं कि वे गुरुद्वारा साहिब के बाहर बोर्ड लगा रहे हैं कि भगवंत मान का बायकाट करो। ऐसे बोर्ड सुखबीर बादल के क्यों नहीं लगाए? एसजीपीसी के प्रधान ने खुद कहा कि मैं गुरु गोबिंद सिंह का सिपाही नहीं, सुखबीर बादल का सिपाही हूं। अकाल तख्त आज भी मुझे बुलाएगा तो मैं पेश होउंगा।

मैंने विनती की थी कि लाइव कर दो, लेकिन उन्होंने कहा था कि यह रिकार्डिंग सिर्फ 5 साहिबानों के लिए है। वह भी लीक हो गई। सीएम मना ने कहाकि वीडियो में जो व्यक्ति है उसकी हाइट मेरे से 2 इंच ज्यादा है। फिर ये लैब वालों के पीछे पड़ गए। कांग्रेस ने अकाल तख्त को ढहा दिया था। वे मेरा बायकॉट करने की बात कर रहे है। अकाली दल ने बेअदबी की। बीजेपी ने आपरेशन ब्लू स्टार की सलाह दी थी। ये सभी एक हो गए। उन्होंने कहा- मैं उस वीडियो की बहुत बड़ी बात दिखा रहा हूं। भगवंत मान का कहना है कि एक लड़के ने वीडियो बनाया है जो कह रहा है कि उस बंदे ने मास्क पहना है। वह साफ दिख रहा है। वीडियो बनाने वाले भूल गए कि मेरे गले वाला निशान नहीं बनाया।

भगवंत मान ने कहा कि एक तो गले का निशान है, दूसरा साइड से साफ दिख रहा है कि मास्क है। तीसरा आंखें नहीं बदल सकती तो उसने ऐनक लगाई है। इसमें होटल का कमरा दिखाया है। उन्होंने बताया कि जगमन समरा ने यह मास्क बनवाया है। भगवंत मान ने जगमन समरा का वीडियो जारी किया और उसमें कहा है कि कार में उसके हाथ में मेरा मास्क है, और वह कह रहा है कि यह किसी के मुंह पर चढ़ाकर वीडियो बनाएंगे। फेस पर फेस लगाएंगे। यह बंदा कनाडा में है। मैं नवंबर 2016 के बाद कनाडा ही नहीं गया। सीएम मान ने कहा कि ये किसी होटल का वीडियो है। होटल के कमरे में गुरु साहिब की फोटो कौन लगाएगा? होटल का इंटीरियर ऐसा है जोकि 2016-17 के बाद का है। सीएम मान ने कहा कि इन वीडियो को मैं अकाल तख्त को भेजूंगा और उन्हें कहूंगा कि इसकी जांच करवाएं। मैंने गुरुनानक नाम लेवा संगत पर छोड़ दिया है कि वे फैसला लें।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -