HomeGovernment NewsHaryana Govt4 व 5 जुलाई, 2026 को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा

4 व 5 जुलाई, 2026 को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आगामी 4 व 5 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के सुव्यवस्थित व नकल-विहीन संचालन हेतु बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन श्री शंकर लाल धूपड़ ने की।

धूपड़ ने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेशभर में 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यर्थी 383 परीक्षा केन्द्रों पर प्रविष्ट होंगे। आगामी 4 जुलाई को सांयकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा होगी, जिसमें 73,091 अभ्यर्थी तथा 5 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा में 1,19,141 अभ्यर्थी एवं सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा में 41,062 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थी आज सायं से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in के माध्यम से अपने आवंटित परीक्षा-शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा हेतु प्रवेश-पत्र बाद में जारी किए जाएंगे।

बोर्ड अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए एचटेट परीक्षा-2025 के सुसंचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केन्द्रों की निरीक्षण व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। नकल व अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए प्रभावशाली उडऩदस्तों की नियुक्ति की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर बोर्ड की ओर से एक-एक अधिकारी/कर्मचारी/प्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन की ओर से भी एक-एक प्रशासनिक/राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा से पूर्व जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रमुख केन्द्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक व प्रशासनिक/राजपत्रित अधिकारियों की तिथि, समय एवं स्थान सुनिश्चित करते हुए एक बैठक का आयोजन करवाएंगे तथा उसकी सूचना बोर्ड कार्यालय को देंगे ताकि बोर्ड द्वारा एक-एक अधिकारी भेजा जा सके। सभी जिला शिक्षा अधिकारी 3 से 5 जुलाई, 2026 तक अपने कार्यालय में एक-एक कंट्रोल रूम स्थापित करेंगे। इस कंट्रोल रूम पर जिला शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय के 1 अधिकारी, 2 सहायक/लिपिक तथा 1 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नियुक्त करेंगे। कंट्रोल रूम पर नियुक्त अधिकारी बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क बनाए रखेंगे। नियुक्त किये गए अधिकारी/कर्मचारियों की सूची बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में अवश्य भेजी जानी है। प्रत्येक कंट्रोल रूम अपने-अपने जिले की सभी उडऩदस्तों की निरीक्षण रिपोर्ट लेने उपरांत, रिपोर्ट को कंसोलिडेट करते हुए परीक्षा वाले दिन ही बोर्ड में स्थापित नियंत्रण कक्ष को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि नेत्रहीन/अशक्त अभ्यर्थियों को 20 मिनट प्रति घण्टा के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिन्दी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी। अन्य किसी प्रकार के आभूषण जैसे अंगूठी, चैन, बालियां इत्यादि ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी।

सभी उड़नदस्ते/ऑब्जर्वर द्वारा समय-समय पर जैमर, बायोमेट्रिक डाटा कैप्चरिंग, विडियोग्राफी, सी.सी.टी.वी. कैमरों को चैक करना अति आवश्यक है कि वह भली-भांति कार्य कर रहे हैं। परीक्षा केंद्र में बिना पहचान-पत्र किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का प्रवेश नहीं होगा, इसलिए सभी अधिकारी/कर्मचारी अपना पहचान-पत्र साथ लेकर ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहें तथा परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टाफ द्वारा भी परीक्षा के दौरान गले में फोटोयुक्त पहचान-पत्र डालकर रखा जाना अनिवार्य है। फर्म की ओर से नियुक्त कर्मचारी जैसे कैमरा-मैन, बायोमैट्रिक-मैन, सीसीटीवी इत्यादि के लिए भी फोटोयुक्त पहचान-पत्र पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों से भली-भांति अवगत करवाया जाए तथा परीक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

बोर्ड मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान यदि किसी परीक्षा केंद्र पर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सूचना भी अविलंब बोर्ड मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष पर हेल्पलाईन नं 01664-254302, 254304, 254601, 254604 तथा वॉट्सएप नबर 8816840349 पर दी जानी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -