Himachal Govtराज्यपाल ने विकसित भारत के संकल्प के लिए हिमाचल की विरासत इस्तेमाल...

राज्यपाल ने विकसित भारत के संकल्प के लिए हिमाचल की विरासत इस्तेमाल करने का किया आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में ‘विकसित भारत-विकसित हिमाचल’ विषय पर आयोजित तीसरे डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो-2026 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय संसाधनों और मानवीय क्षमता का प्रभावी उपयोग कर युवाओं, उद्यमियों, किसानों, कारीगरों और महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि यह एक्सपो लोगों को रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजन युवाओं और स्थानीय समुदायों को उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने के साथ-साथ विकास की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलते हैं।

राज्यपाल ने संपर्क सुविधाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल टनल और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी पहलों ने हिमाचल प्रदेश के दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं पैदा की हैं। बेहतर सड़क संपर्क से बाजारों, पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों तक पहुंच आसान हुई है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसरों तक भी पहुंचना चाहिए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

राज्यपाल ने चंबा रुमाल सहित प्रदेश के पारंपरिक हस्तशिल्प, लकड़ी की नक्काशी, स्थानीय खाद्य उत्पादों, कृषि एवं बागवानी उत्पादों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी पहचान और बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए आधुनिक डिजाइन, गुणवत्ता मानकों, डिजिटल मार्केटिंग और प्रभावी विपणन व्यवस्था को अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने चंबा के कारीगरों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक कला एवं कौशल को भी संरक्षित रखा जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

राजकीय महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

NATMO की मानचित्र प्रदर्शनी और यंग जियोग्राफर अवॉर्ड रहे...

Jalandhar News: पैसों के लेन-देन को लेकर पटाखा कारोबारियो का आया बयान

जालंधर, ENS: शहर में दीपावली के पर्व के दौरान...

बीहड़ू उपतहसील भवन के उद्घाटन पर विधायक विवेक शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और औद्योगिक विकास को लेकर बताईं...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी, मौत, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले से एक दुखद खबर सामने आई है।...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

NATMO की मानचित्र प्रदर्शनी और यंग जियोग्राफर अवॉर्ड रहे आकर्षण का केंद्र ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के भूगोल विभाग तथा...

Jalandhar News: पैसों के लेन-देन को लेकर पटाखा कारोबारियो का आया बयान

जालंधर, ENS: शहर में दीपावली के पर्व के दौरान हर साल पटाखा कारोबारी का जगह को लेकर विवाद रहता...

बीहड़ू उपतहसील भवन के उद्घाटन पर विधायक विवेक शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और औद्योगिक विकास को लेकर बताईं प्राथमिकताएं, युवाओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...