जालंधर, ENS: शहर में दीपावली के पर्व के दौरान हर साल पटाखा कारोबारी का जगह को लेकर विवाद रहता है। इसी बीच पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली वासियों के द्वारा अदालत में याचिका दायर करवाकर पटाखा मार्केट लगने वाली पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसको अदालत ने मान लिया है। ऐसे में मामले को लेकर 29 अक्टूबर को सुनवाई होगी। वहीं इस मामले में पटाखा करोबारियों से पैसे के लेन-देन की अफवाहे सामने आ रही थी।
जिसको लेकर अब पटाखा व्यापारियों का बयान सामने आया है। पटाखा कारोबारियों का कहना है कि गांव की पंचायत, सरपंच और सभी पंचों का वह सम्मान करते हैं। हम पंचायत के साथ मिलकर चलने के लिए तैयार हैं। पंचायत की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जो भी उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, उनका पूरी तरह पालन करेंगे। पटाखा व्यापारियों का कहना है कि पटाखा मार्केट के लिए जिस जमीन को किराए पर लिया गया है, उसका किराया जमीन मालिक को दे दिया गया है। इसके अलावा, जिस किसान की फसल को नुकसान पहुंचा था, उसे भी फसल का उचित मुआवजा दिया जा चुका है।
व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि गांव की पंचायत, सरपंच या किसी भी पंच के साथ उनका कोई आर्थिक लेन-देन नहीं हुआ है। व्यापारियों के मुताबिक, पंचायत की ओर से न तो किसी प्रकार की पैसों की मांग की गई और न ही व्यापारियों ने किसी पंचायत सदस्य को कोई रकम या मुआवजा दिया है। व्यापारियों ने कहा कि पंचायत के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह बेबुनियाद हैं। व्यापारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत के साथ मिलकर काम करना और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना है। पटाखा व्यापारियों ने साफ कहा कि वह सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं और पैसों के लेन-देन को लेकर फैलाई जा रही खबरों को गलत मानते हैं।