Himachal Govtमुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में औद्योगिक विकास, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमावर्ती आधारभूत अधोसंरचना, सड़क सुविधा, गैर-वानिकी कार्यों के लिए वन भूमि के उपयोग तथा वन्यजीव संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इन प्रस्तावों पर विकास की आवश्यकताओं, राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श किया गया।

बोर्ड ने जिला कांगड़ा के संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 में प्लॉट नंबर 53 और 54 पर मैसर्स सीएमजी बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सक्रिय औषधि सामग्री (एपीआई) और इंटरमीडिएट्स निर्माण इकाई स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

बैठक में लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति तहसील के मुहाल लालुंग और धार चोकुला काजा में बॉर्डर आउट पोस्ट लालुंग की स्थापना के लिए जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 17वीं बटालियन के पक्ष में 1.78.20 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, जिला किन्नौर में फॉरवर्ड पोस्ट निथल थाच की स्थापना के लिए कुल्लू स्थित आईटीबीपी की दूसरी बटालियन के पक्ष में 1.60 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल, शिमला के सहयोग से जारी दो पोस्टकार्ड श्रृंखलाओं ‘हिमाचल्स वाइल्ड आइकॉन्स’ और ‘हिमाचल्स वाइल्ड हेरिटेज’ का विमोचन भी किया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटी...

Amul की Chocolate से निकला जिंदा कीड़ा, पीड़ित ने FSSAI से की शिकायत, देखें वीडियो

शिमलाः अगर आप भी चॉकलेट खाने के शौकीन है...

5 से 6 दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

नोएडाः सेक्टर 125 में कैफे में भीषण आग लगने...

Jalandhar News: ED ने दिल्ली से ट्रैवल एजेंट को किया गिरफ्तार, कोर्ट से मिला रिमांड, देखें वीडियो

4.68 करोड़ की नकदी, 313 किलो चांदी, और 6 सोना पहले हो चुका है बरामद जालंधर, ENS: प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटी का विवाह जहां खुशियों का अवसर होता है, वहीं यह...

Amul की Chocolate से निकला जिंदा कीड़ा, पीड़ित ने FSSAI से की शिकायत, देखें वीडियो

शिमलाः अगर आप भी चॉकलेट खाने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, अमूल कंपनी...

पलक झपकते सड़क गई सड़क, पड़ा 15 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा, देखें वीडियो

आगरा: शहर में एक बार फिर अचानक से सड़क धंसने की घटना सामने आई है। शहर के प्रमुख पालीवाल...