Himachal Govtमुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादित सेबों के लिए ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दे रही है। ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड के लॉन्च होने से पांगी क्षेत्र में उत्पादित सेब को एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों के लिए अलग बाजार विकसित करने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांगी उपमंडल को प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया गया है। यह पहल क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ इस दूरदराज जनजातीय क्षेत्र को आर्थिक अवसरों और जीवन की गुणवत्ता के मामले में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के समकक्ष लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि पांगी में लगभग 370 हेक्टेयर भूमि पर सेब के 1,04,000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस सीजन में (लगभग 550 मीट्रिक टन) 35,000 पेटियां सेब उत्पादन होने की उम्मीद है। अब तक पांगी में उत्पादित सेबों को घाटी से बाहर ‘कुल्लू एप्पल’ या ‘किन्नौर एप्पल’ के नाम से ब्रांडिंग किए गए कार्टन में बेचने के लिए भेजा जाता था, जिससे पांगी के अपने सेबों को अलग पहचान नहीं मिल पाती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए ‘पांगी एप्पल’ नाम से विशेष कार्टन तैयार किए गए हैं, जो 20 किलोग्राम और 10 किलोग्राम की क्षमता में उपलब्ध होंगे। ये कार्टन किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस पहल से पांगी के सेबों की विशिष्ट पहचान स्थापित करने, प्राकृतिक खेती से उत्पादित फलों को प्रोत्साहित करने तथा बाजार में उनकी पहचान और मांग बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार...

महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह...

एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा का ऐतिहासिक प्रदर्शन

चंडीगढ़: जापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक...

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिमला: कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत प्रदेश में कृषि के...

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के तहत 3314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों के चुनाव के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा...

महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के खेलने को लेकर 2 पक्षों की...