Nationalपलक झपकते धंस गई सड़क, पड़ा 15 फीट लंबा और 10 फीट...

पलक झपकते धंस गई सड़क, पड़ा 15 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगरा: शहर में एक बार फिर अचानक से सड़क धंसने की घटना सामने आई है। शहर के प्रमुख पालीवाल पार्क में चौकी के पास पानी की लाइन टूटने से सड़क धंसी गई। जिससे करीब सड़क में करीब 15 फीट लंबा व 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि जब सड़क धंसी तब वहां से कोई नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बडा हादसा हो जाता। यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले 3 महीने में शहर में 2 दर्जन से ज्यादा जगहों पर सड़कें धंस चुकी हैं।

कहीं बीच सड़क पर गड्ढा हो गया तो कहीं सड़क का बड़ा हिस्सा नीचे बैठ गया। भगवान टॉकीज, संजय प्लेस, कमला नगर, दयालबाग समेत कई इलाकों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों की मांग है कि बैरिकेडिंग कराकर इसकी मरम्मत कराई जाए। जबकि, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने नगर निगम के भ्रष्टाचार की कलई खुलने की बात कही।

बता दें कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के पास पालीवाल पार्क में हर दिन हजारों लोग मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। अचानक पालीवाल पुलिस चौकी के पास ही सड़क धंसी। जिससे मौके पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई गुजर नहीं रहा था। जिससे गंभीर हादसा होने से टल गया। जब राहगीरों ने मिटटी का गुबार देखा तो मौके पर पहुंचे तो उसका वीडियो बना लिया।

आगरा शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अचानक से सड़क धंसना और गहरा गड्ढा बनना। सीधे तौर पर जान से खिलवाड़ है। हर दिन सैकड़ों वाहन चालक और हजारों मॉर्निंग वॉकर्स इसी सड़क से गुजरते हैं। नगर निगम और संबंधित विभाग के भष्ट्राचार और कमीशनखोरी का यह नतीजा है। इस ओर नगर निगम अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार...

महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह...

एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा का ऐतिहासिक प्रदर्शन

चंडीगढ़: जापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक...

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिमला: कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत प्रदेश में कृषि के...

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के तहत 3314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों के चुनाव के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा...

महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के खेलने को लेकर 2 पक्षों की...