Punjab Govtआशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई...

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान – Dr. Baljit Kaur

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटी का विवाह जहां खुशियों का अवसर होता है, वहीं यह एक बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी भी होती है। ऐसे परिवारों का मजबूत सहारा बनते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आशीर्वाद योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रही है कि आर्थिक तंगी किसी भी बेटी के सपनों की राह में बाधा न बने। यह जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान आशीर्वाद योजना के तहत अब तक 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करने के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को बेटी के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जारी की गई कुल राशि में से अनुसूचित जाति वर्ग के 8,774 लाभार्थियों को 44.75 करोड़ रुपये, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित 4,010 लाभार्थियों को 20.45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार...

महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह...

एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा का ऐतिहासिक प्रदर्शन

चंडीगढ़: जापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक...

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिमला: कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत प्रदेश में कृषि के...

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के तहत 3314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों के चुनाव के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा...

महिलाओं में जमकर चले लाठी-डंडे, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

हापुड़ः जिले के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के खेलने को लेकर 2 पक्षों की...