AdvertisementPunjab Government
Haryanaलॉरेंस के 2 शूटरों का एनकाउंटर, बिल्डर से मांगी थी रंगदारी, देखें...

लॉरेंस के 2 शूटरों का एनकाउंटर, बिल्डर से मांगी थी रंगदारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पंचकूला में आधी रात को गोलियों की गूंज से हड़कंप मच गया। ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पुलिस और दो युवकों के बीच ऐसी मुठभेड़ हुई कि बदमाशों की एक गोली पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी, जबकि दूसरी गोली सरकारी गाड़ी में लगी।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-3 के पास नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इसी दौरान आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से पांच गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों युवकों के बाएं पैर में गोली लगी और वे घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घायल आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई और आरजू बिश्नोई गैंग से है और वे कथित तौर पर ट्राइसिटी में वारदात करने के इरादे से घूम रहे थे। दोनों घायलों को सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से दो पिस्टल बरामद होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं। अब जांच के बाद ही खुलासा होगा कि आरोपियों का असली टारगेट कौन था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

बस ने बाइक को मारी टक्कर, अस्पताल में मां ने तोड़ा दम; बेटा घायल, ड्राइवर फरार

सोनीपतः खरखौदा क्षेत्र में ड्रेन नंबर-8 के पास तेज...

Jalandhar News: चौंकीदार पर स्नेचरों के हमले पर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सेंट्रल टाउन मार्केट में दुकान के बाहर...

Punjab News: सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, धरने पर बैठा परविंदर झोटा का परिवार

मानसाः पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के...

Rehman Baba Express के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब में मंगलवार तड़के एक्सप्रेस ट्रेन...

दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर SC में 15 को एक साथ होगी सुनवाई

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ...

बस ने बाइक को मारी टक्कर, अस्पताल में मां ने तोड़ा दम; बेटा घायल, ड्राइवर फरार

सोनीपतः खरखौदा क्षेत्र में ड्रेन नंबर-8 के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से घायल हुई महिला मेसो देवी...

Jalandhar News: चौंकीदार पर स्नेचरों के हमले पर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सेंट्रल टाउन मार्केट में दुकान के बाहर सो रहे चौकीदार अवनीश पर 2 नकाबपोश बाइक सवार स्नेचरों...

Punjab News: सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, धरने पर बैठा परविंदर झोटा का परिवार

मानसाः पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के प्रमुख परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई है।...