Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: टिकट मिलने पर पराशर पप्पी का दावा, कहा-...नहीं तो बैठ...

Punjab News: टिकट मिलने पर पराशर पप्पी का दावा, कहा-…नहीं तो बैठ जाएंगे घर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में आप पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। ऐसे में लुधियाना में विधायक पराशर पप्पी, पूर्व कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल पर फिर से भरोसा जताया है। पार्टी की ओर से सूची जारी होने के बाद पराशर पप्पी के दफ्तर में खुशी की लहर छा गई। इस दौरान भारी मात्रा में समर्थक पराशर पप्पी के दफ्तर पहुंचने लगे। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि समर्थक विधायक पराशर पप्पी का मुंह मीठा करवा रहे है और उन्हें दोबारा टिकट मिलने पर बधाई दे रहे है।

वहीं दूसरी ओर विधायक को फोन के जरिए भी समर्थकों द्वारा बधाईयां दी जा रही है। उधर, पराशर पप्पी ने कहा कि पार्टी ने उनके कामकाज और सेवा को देखते हुए भरोसा जताया है। लोगों में रहकर उन्होंने काम किए है। उन्होंने कहाकि जब तक वह लोगों की सेवा करेंगे, तब तक ही राजनीति करेंगे, अगर सेवा नहीं कर पाए तो वह घर बैठ जाएंगे। पराशर पप्पी ने कहा कि वह विश्वास दिलाते है कि वह फिर से लोगों में रहकर उनके कामकाज करते रहेंगे। ऐसे में अन्य टिकट दावेदारों पर कहा कि सभी का पार्टी से टिकट मांगने का हक है, लेकिन पार्टी ने टिकट किसी एक को देनी होती है।

वहीं रवनीत बिट्टू ने कहा कि आप पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में है और वह चुनावों से पहले भाजपा पार्टी में शामिल हो सकते है। ऐसे में पराशर पप्पी ने कहा कि रवनीत बिट्टू बहुत कुछ कहते है, बिट्टू की बात को छोड़ देना चाहिए। पराशर पप्पी ने कहाकि आप लोगों की यह पार्टी है और लोगों में जाकर उनके कामकाज करके दिखाते है। इसी को लेकर पार्टी भी उम्मीदवारों पर विश्वास जताती है। पंजाब में आप पार्टी पहली पार्टी है, जिसने लोगों से किए सारे किए वादे पूरे किए और इन्हीं कामों को लेकर वह दोबारा से लोगों के बीच जाएंगे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

किस्तें और खर्च उठाने का भरोसा देकर क्रेटा गाड़ी खरीदवाई

बाद में EMI देना किया बंद, मामला दर्ज ऊना।...

हरियाणा प्रदेश की ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री...

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, बकाया पत्र भी जारी

चण्डीगढ: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल...

उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की 03 नवम्बर को होगी सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध...

पुलिस ने 3 वाहनों का चालान कर दो से मौके पर वसूला जुर्माना, एक वाहन को कब्जे में लिया

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन वाहनों के चालान किए हैं।...

किस्तें और खर्च उठाने का भरोसा देकर क्रेटा गाड़ी खरीदवाई

बाद में EMI देना किया बंद, मामला दर्ज ऊना। पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत गाड़ी की किस्तें और अन्य...

हरियाणा प्रदेश की ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों...

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, बकाया पत्र भी जारी

चण्डीगढ: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, हरियाणा के पदाधिकारियों के...