लुधियानाः सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास के मुख्य चौक पर स्थापित डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति का शीशा टूटने की घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला पत्थर मारती नजर आई। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-1 समर वर्मा ने बताया सुबह सूचना मिली थी कि किसी ने शीशा तोड़ा है।
सीसीटीवी में एक महिला सामने आई थी जिसने पथर मारा है उसे पकड़ लिया है अभी उससे पूछताज की जा रही है। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह 6.30 बजे घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इस दौरान 6.47 बजे महिला प्रतिमा पर पत्थर मारते दिखाई दी। घटना के दौरान महिला को काबू कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। महिला फुटपाथ पर रहती है और यूपी की रहने वाली है। महिला से पूछताछ होने पर असल वजह सामने आ पाएगी। सीसीटीवी फुटेज में महिला पहले फुटपाथ पर घूमती हुई दिखाई दी। जिसके बाद महिला द्वारा प्रतिमा पर पत्थर फेंका गया।
वहीं चौधरी यशपाल ने कहा कि “यह एक बेहद निंदनीय घटना है। प्रशासन को तुरंत इस बात की गहन जांच करनी चाहिए कि आखिर यह शीशा कैसे टूटा। अगर किसी शरारती तत्व ने माहौल खराब करने के लिए ऐसा किया है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि इस चौक पर पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। अभी कुछ समय पहले ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति पर हार डाल दिया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। उस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रशासन द्वारा वहां सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल किए गए थे।
