Hocky Champion Trophy 2026
Unaऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस

ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विनय मोदी ने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विनय मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिमला: सूचना एवं जन विभाग में प्रकाश सहायक के...

23 साल तक वाइल्डफ्लावर हॉल से प्रदेश को कुछ नहीं, अब मिलेंगे सालाना 37 करोड़ रुपये : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में...

20 नवंबर से धर्मशाला में शुरू होगा खेलो हिमाचल अभियानः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

Punjab News: डेरे के जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, सेवादार की मौत, देखें वीडियो

अमृतसर: जिले के कस्बा ब्यास के गांव गाजीवाल में...

निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिमला: सूचना एवं जन विभाग में प्रकाश सहायक के पद पर तैनात राजेश कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर...

23 साल तक वाइल्डफ्लावर हॉल से प्रदेश को कुछ नहीं, अब मिलेंगे सालाना 37 करोड़ रुपये : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद...

20 नवंबर से धर्मशाला में शुरू होगा खेलो हिमाचल अभियानः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय...

Punjab News: डेरे के जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, सेवादार की मौत, देखें वीडियो

अमृतसर: जिले के कस्बा ब्यास के गांव गाजीवाल में शनिवार दोपहर डेरा ब्यास की जमीन को लेकर चल रहे...