लुधियानाः फिल्ड गंज इलाके में पुलकित फैशन की दुकान आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिसके बाद चैरिटेबल डिस्पेंसरी मस्जिद हबीब की ऊपरी मंजिल में पहुंच गई। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। वहीं आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पुलकित फैशन दुकान का मालिक साहिल इमारत में ही फंसा हुआ है, जिसके बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आग ने भीषण रूप धारण किया हुआ है। वहीं चुनरी से रस्सियां बनाकर इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलकित फैशन और चैरिटेबल डिस्पेंसरी की इमारत में लगी आ ग, बिल्डिंग में फंसा मालिक
#FireIncident #PulkitFashion #BuildingFire #RescueOperation #BreakingNews https://t.co/aCoZO9Tgkh
— Encounter News (@encounternews2) October 30, 2026
वहीं स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर लोगों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर रिहायशी इलाके के बीच पटाखों का इतना बड़ा स्टॉक रखा गया था,जो किसी बड़े जानमाल के नुकसान को न्योता देने जैसा था।सत्ताधारी नेता के नाम की चर्चा: गोदाम के AAP नेता का होने की बातों ने इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
