Hocky Champion Trophy 2026
National200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 को...

200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 को कोर्ट में पेश होने के आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 200 करोड़ रुपए की कथित वसूली और ठगी के मामले में रॉउज एवन्यू कोर्ट ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस मामले में नोरा फतेही को गवाह के तौर पर तलब किया है। उन्हें 2 नवंबर को अदालत में पेश होकर अपना बयान दर्ज करवाना होगा।

रॉउज एवन्यू कोर्ट ने मामले में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सूचीबद्ध गवाह नंबर तीन के तौर पर पेश होने के लिए समन जारी किया है। फिलहाल उन्हें अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में बुलाया गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि अदालत ने उन्हें इस मामले में आरोपी माना है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी सामने आया था। पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक जांच के दौरान जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही समेत कई लोगों के बयान दर्ज किए गए। अब अभियोजन पक्ष अदालत में अपने सबूत और गवाह पेश कर रहा है. नोरा की गवाही इस मामले में अहम कड़ी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर और उसके सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को निशाना बनाया। आरोप है कि सुकेश ने खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया और उनके जेल में बंद पति को जमानत दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस का आरोप है कि सुकेश ने फर्जी फोन कॉल के जरिए सरकारी अधिकारी होने का भरोसा दिलाया। उस समय वह रोहिणी जेल में बंद था। जमानत दिलाने का भरोसा देकर कथित तौर पर अदिति सिंह से बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई। जांच में इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की गई है।

इस मामले में अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना पॉलोस और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 170, 384 और 386 के तहत आरोप तय किए थे। ये धाराएं सरकारी अधिकारी बनकर डराकर या जबरन वसूली करने जैसे अपराधों से जुड़ी है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA), 1999 के प्रावधानों के तहत भी आरोप तय किए गए हैं. यह कानून संगठित अपराध करने वाले गिरोहों पर कार्रवाई के लिए बनाया गया है और इसमें सामान्य आपराधिक कानूनों से अलग विशेष प्रावधान हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व...

Punjab News: किराये के मकान में चल रहा प्रतिबंधित दवाइयों कारोबार, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

भारी मात्रा में दवाईयों का जखीरा किया बरामद जीरकपुरः जिले...

त्रिशूल गैंग से जुड़े गैंग के 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के नेटवर्क...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर CM Saini ने दिलाई एकता की शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री...

Punjab News: आप पार्टी से टिकट मिलने पर समर्थकों में उत्साह, दलजीत ग्रेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली...

राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला के ऐतिहासिक...

Punjab News: किराये के मकान में चल रहा प्रतिबंधित दवाइयों कारोबार, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

भारी मात्रा में दवाईयों का जखीरा किया बरामद जीरकपुरः जिले में प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...

त्रिशूल गैंग से जुड़े गैंग के 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के नेटवर्क के खिलाफ एसटीएफ अंबाला की टीम ने कार्रवाई करते हुए...