Himachal GovtHPBOCWWB की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित

HPBOCWWB की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

108 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बांटी

शिमला: हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी) के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं के सम्बन्ध में आज नई दिल्ली में भारत सरकार के संयुक्त सचिव आशुतोष ए.टी. पेडणेकर से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं तथा श्रमिकों की आर्थिक सहायता, शिक्षा संबंधी लाभ तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान आशुतोष ए. टी. पेडणेकर ने बोर्ड की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने बोर्ड द्वारा ई-केवाईसी के माध्यम से पात्र लोगों की पहचान करके उन तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों की भी सराहना की।

अध्यक्ष ने संयुक्त सचिव को अवगत करवाया कि अब तक लगभग 4.77 लाख श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि लगभग एक लाख ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की गई है। उन्होंने ऐसी ही प्रणाली पूरे देश में लागू करने पर बल दिया ताकि पात्र लाभार्थियों की पहचान करके उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा सके। इस दौरान लेवर चौक बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।

नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं को अन्य देशों में भी सराहा गया है। उन्होने कहा कि श्रीलंका और नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडलों ने बोर्ड की कार्यप्रणाली एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की तथा अपने देशों में भी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की तर्ज पर कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित करने की संभावना पर बल दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा, 376 तक पहुंचा AQI का स्तर

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को दीवाली का त्योहार...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने...

बड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

डकारः पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में स्पेन जा रही...

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की...

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा, 376 तक पहुंचा AQI का स्तर

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के लोगों ने जमकर पटाखे...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला नालागढ़ में विश्वकर्मा जंयती धूमधाम से मनाई गई। यहां पर...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती...

बड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

डकारः पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में अब...