AdvertisementPunjab Government
Haryana GovtCM Saini ने स्वीडन में एरिक्सन और Truecaller हेडक्वॉर्टर का किया दौरा

CM Saini ने स्वीडन में एरिक्सन और Truecaller हेडक्वॉर्टर का किया दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित विश्व प्रसिद्ध दूरसंचार कंपनी एरिक्सन (Ericsson) और कॉल आइडेंटिफिकेशन कंपनी ट्रूकॉलर (Truecaller) के हेडक्वॉर्टर का दौरा किया। इस महत्वपूर्ण भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी उनके साथ मौजूद रहे।

एरिक्सन हेडक्वॉर्टर में मुख्यमंत्री ने संचार क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से दुर्लभ एवं दुर्गम स्थानों पर आपात स्थिति से निपटने के लिए विकसित की जा रही रोबोटिक्स तकनीक की कार्यप्रणाली का उन्होंने प्रत्यक्ष अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इन उन्नत तकनीकों को हरियाणा की संचार व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन प्रणाली में अपनाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Truecaller के हेडक्वॉर्टर का दौरा किया, जहां कंपनी के सह-संस्थापक एलन मामेदी (Alan Mamedi) के साथ विस्तृत बैठक हुई। बैठक में Truecaller की कार्यप्रणाली, स्पैम कॉल डिटेक्शन तंत्र तथा धोखाधड़ी वाली कॉलों (Fraud Calls) एवं थर्ड पार्टी कॉल्स से सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से जानकारी ली गई।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि वर्ष 2025 में भारत में लगभग 770 करोड़ स्पैम कॉल्स का पता लगाया गया है। इस दौरान फ्रॉड कॉल्स और थर्ड पार्टी कॉल्स से संबंधित चुनौतियों तथा उनके समाधान के उपायों पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को स्पैम तथा फ्रॉड कॉल्स से बचाने के लिए ट्रूकॉलर जैसी तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन दौरे को हरियाणा की डिजिटल और तकनीकी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर की उन्नत तकनीकों को राज्य में लागू कर संचार व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, कुशल एवं आधुनिक बनाया जाएगा। स्पैम एवं फ्रॉड कॉल्स की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे तथा आपदा प्रबंधन में रोबोटिक्स तकनीक का उपयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी...

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिए: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और पंजीकरण की जानकारी दी ऊना,सुशील पंडित: बड़े उद्योगों के साथ कारोबार...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रही सोसायटी ऊना,सुशील पंडित: जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के लकी...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और जलभराव की समस्या के समाधान...