AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtराज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अनिवार्य है। उन्होंने मीडिया से सत्य, विश्वसनीयता और जनहित के मूल्यों को बनाए रखने तथा नई सामाजिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने का आह्वान किया।

राज्यपाल शिमला में न्यूज़ 09 चैनल द्वारा आयोजित जैम्स ऑफ हिमाचल अवॉर्ड्स-2026 समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका केवल घटनाओं की रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनचेतना जागृत करने, जन सरोकार के मुद्दों को उजागर करने और सरकार तथा समाज के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करता है।किसी मीडिया संस्थान की सफलता का वास्तविक आकलन केवल उसके प्रसारण की पहुंच, पाठकों या दर्शकों की संख्या से नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि कमजोर वर्गों की आवाज को प्रभावशाली तरीके से उठाना और जनसमस्याओं और समाज के समक्ष सकारात्मक पहलों की प्रस्तुतिकरण के आधार पर मीडिया संस्थानों की सफलता की समीक्षा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि खबर सबसे पहले देने की होड़ में रहने के बजाय लोगों तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। मीडिया को सनसनीखेज खबरों के स्थान पर सत्य, नकारात्मकता के बजाय समाधान और विभाजनकारी विचारों के स्थान पर संवाद को प्राथमिकता देनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं और जन कल्याणकारी पहलों के बारे में सटीक जानकारी प्रसारित करके तथा उनके क्रियान्वयन से जुड़े सवालों को जिम्मेदारी के साथ उठाकर मीडिया महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का दृष्टिकोण जन जागरूकता, जवाबदेही और सहभागी शासन व्यवस्था को मजबूत करेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, हरियाणा के अधिकारियों की ली बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री...

पालकवाह में बाइक से 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हरोली पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान पकड़ा...

Punjab News: पहले पत्नी का किया कुल्हाड़ी से कत्ल, फिर खुद की जीवनलीला समाप्त

बरनालाः महल कलां के चननवाल गांव में घरेलू विवाद...

झज्जर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5100 विद्यार्थियों ने बनाई भव्य मानव श्रृंखला

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को झज्जर...

मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, हरियाणा के अधिकारियों की ली बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने डीएलपी अवधि के दौरान सड़कों की मरम्मत...

पालकवाह में बाइक से 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हरोली पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान पकड़ा नशा, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना...

Punjab News: पहले पत्नी का किया कुल्हाड़ी से कत्ल, फिर खुद की जीवनलीला समाप्त

बरनालाः महल कलां के चननवाल गांव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद...

झज्जर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5100 विद्यार्थियों ने बनाई भव्य मानव श्रृंखला

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को झज्जर के दिल्ली रोड स्थित क्रिकेट स्टेडियम में 5100 विद्यार्थियों ने...