चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी ने वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की सीएम विण्डो तथा जनसंवाद पर आई समस्याओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर निपटान सुनिष्चित करने के निर्देश दिए। निपटान के बाद एटीआर ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड करें ताकि समस्या का निराकरण हो सके।
बैठक में पंचकूला के गांव अब्दूला में नाले को बदलने तथा वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करने बारे आई शिकायत पर अधिकारियों ने अवगत करवाया कि तहसीलदार कालका की पैमाईश रिपोर्ट आने के बाद भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया जाएगा।
बैठक में महेन्द्रगढ के गांव में पंचायत की 250-300 हरे पेड़ काटने की शिकायत पर वन विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि वन दरोगा एवं उपवन रजिक अधिकारी को निलम्बित कर दिया गया है। इसके अलावा रसूलपुर गांव के जंगल में लोगों द्वारा नाजायज कब्जा किए जाने पर वन विभाग की खाली जमीन पर पक्का रास्ता बनाने का अनुरोध किया गया। इस शिकायत पर अध्यक्ष महोदय ने अधिकारियों को तालमेल कर सकारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि करनाल जिले के उंचा समाना गांव में गरीब परिवारों को दिए गए 100-100 वर्ग गज के प्लाटों का कब्जा दिलवाने को लेकर आवष्यक कार्रवाई बारे जल्द अवगत करवाया जाए। इसके अलावा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की समस्याओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न संस्थानों में पढने वाले विद्यार्थियों को दी जाने वाली हर प्रकार छात्रवृति समय पर जारी करने के निर्देश दिए।
