AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtविकास के मामले में कांग्रेस की कल्पना से भी आगे बढ़ा Haryana...

विकास के मामले में कांग्रेस की कल्पना से भी आगे बढ़ा Haryana : डॉ. अरविंद शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल को उपलब्धियों, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित बताते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था, समान विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए ऐसे कार्य किए गए हैं, जिनकी कल्पना कांग्रेस अपने शासनकाल में भी नहीं कर सकी।

भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची’ के सिद्धांत पर युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर योग्यता और मेहनत का सम्मान सुनिश्चित किया है। इससे युवाओं का व्यवस्था में विश्वास मजबूत हुआ है और सरकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गोहाना क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष प्राथमिकता से उठाया जा रहा है। सरकार के सहयोग से विकास परियोजनाओं को गति दी जाएगी, ताकि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और सुशासन की इस यात्रा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग, कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी...

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिए: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और पंजीकरण की जानकारी दी ऊना,सुशील पंडित: बड़े उद्योगों के साथ कारोबार...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रही सोसायटी ऊना,सुशील पंडित: जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के लकी...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और जलभराव की समस्या के समाधान...