AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtविशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हैं सरकार...

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हैं सरकार की प्राथमिकता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चे समाज और प्रदेश की अमूल्य संपत्ति हैं। उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। सरकार का उद्देश्य केवल दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि उनकी क्षमताओं को विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने के योग्य बनाना भी है।

मंत्री शुक्रवार को रोहतक स्थित राज्य पुनर्वास प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (सिरतार) के नवीनीकृत बहुउद्देशीय हॉल के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि सिरतार संस्थान लंबे समय से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण, पुनर्वास और कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान द्वारा संचालित डी.एड. स्पेशल एजुकेशन (आई.डी.डी.), बी.एड. स्पेशल एजुकेशन (आई.डी.), एम.एड. स्पेशल एजुकेशन (आई.डी.), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी तथा सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन कम्युनिटी बेस्ड इनक्लूसिव डेवलपमेंट जैसे पाठ्यक्रम विशेष शिक्षा एवं पुनर्वास के क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा पूरी होने के बाद उनके भविष्य, रोजगार और जीवन यापन की व्यवस्था पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बच्चों को भविष्य में भी उचित देखभाल, सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भर जीवन के अवसर मिलें। इस दिशा में सरकार और संस्थान मिलकर प्रभावी योजना तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी नही होनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी...

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिए: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और पंजीकरण की जानकारी दी ऊना,सुशील पंडित: बड़े उद्योगों के साथ कारोबार...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रही सोसायटी ऊना,सुशील पंडित: जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के लकी...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और जलभराव की समस्या के समाधान...