AdvertisementPunjab Government
Punjab GovtPunjab News: 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल के साथ पिता-पुत्र सहित 5...

Punjab News: 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल के साथ पिता-पुत्र सहित 5 व्यक्ति काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार से चल रहे हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उनके पास से एक .30 बोर की असॉल्ट राइफल, दो हैंड ग्रेनेड और 13 विदेशी आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और उसके पुत्र जसकरन सिंह दोनों निवासी गांव बल्लरवाल, हलका अजनाला अमृतसर; वीनू निवासी सागरपुर, बटाला; अमृतपाल सिंह निवासी गांव रसूलपुर और गौरव मसीह निवासी गांव गौंसपुरा, बटाला के रूप में हुई है।

बरामद किए गए पिस्तौलों में चार 9एमएम ग्लॉक और नौ .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 25 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। हथियारों और विस्फोटकों के अलावा, पुलिस टीमों ने उनके दो मोटरसाइकिल—होंडा लिवो और हीरो स्प्लेंडर जिनका इस्तेमाल इन खेपों को डिलीवर करने के लिए किया जा रहा था, भी जब्त कर लिए हैं।

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि विदेशी तस्कर पुलिस की पहचान से बचने और गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने, इसके आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए और जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

गोंदपुर पार्क को आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा: मुकेश अग्निहोत्री

पार्क में स्थापित होगा ओपन जिम,HRTC की बस को...

बददी के धर्मपुर की बाल्मिकी बस्ती में एक सप्ताह से पेयजल नहीं

सामाजिक कार्यकर्ता डा रणेश राणा भड़के बोले-क्यों सो रहे...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद घटना घटी, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की...

विधायक राकेश कालिया ने शिवबाड़ी में 10 लाख रुपये से निर्मित भव्य प्रवेश द्वार व पार्किंग स्थल का किया लोकार्पण

बोले…गगरेट विस में करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर ऊना,सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा क्षेत्र में करीब 100...

गोंदपुर पार्क को आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा: मुकेश अग्निहोत्री

पार्क में स्थापित होगा ओपन जिम,HRTC की बस को मॉडल के रूप में लगाया जाएगा ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश...