Punjab Govtभगवंत मान सरकार के लिए कर्मचारी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: Harpal Singh Cheema

भगवंत मान सरकार के लिए कर्मचारी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: Harpal Singh Cheema

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को दोहराते हुए वित्त मंत्री एवं कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां विभिन्न कर्मचारी और ठेका कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित सेवा संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिनिधिमंडलों को सहानुभूतिपूर्वक और निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा दिलाते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों और बोर्डों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं के उचित एवं समयबद्ध समाधान के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय पहलुओं की तत्काल समीक्षा करें।

बैठक के दौरान उठाए गए प्रमुख मुद्दों में अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करना, आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे विभागीय व्यवस्था के अंतर्गत लाना, रोकी गई वार्षिक वेतन वृद्धियों (इंक्रीमेंट) को बहाल करना, स्मार्ट मीटरों के प्रभाव से बचाव के उपाय करना तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधी राहत प्रदान करना शामिल था।

इसी प्रकार, होमगार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन (सेवानिवृत्त) की ओर से सूबा सिंह, गुरदीप सिंह, तरसेम पाल सिंह, सूरज प्रकाश और कृष्ण देव; सहकारी चीनी मिल कर्मचारी महासंघ की ओर से प्यारा सिंह और पलविंदर सिंह; यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन पंजाब की ओर से लखवीर सिंह और मनदीप सिंह; बेरोजगार सांझा मोर्चा की ओर से रमन कुमार, अमनदीप सिंह, संदीप सिंह और हरजिंदर सिंह तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कोरोना वालंटियर यूनियन की ओर से गुरप्यार सिंह ने अपने-अपने मुद्दे और मांगें वित्त मंत्री के समक्ष रखीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...