AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtप्रदेश में पीजी मेडिकल सीटों में की गई ऐतिहासिक वृद्धि

प्रदेश में पीजी मेडिकल सीटों में की गई ऐतिहासिक वृद्धि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के छह सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या 277 से बढ़ाकर 597 कर ऐतिहासिक वृद्धि की है। पीजी मेडिकल सीटों में इस तरह 320 सीटों की वृद्धि की गई है। इसे एनएमसी ने अनुमोदित किया है। पिछले 40 वर्षों में पीजी मेडिकल सीटों में की गई यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के चिकित्सा क्षेत्र के परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। प्रदेश सरकार सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों को सुदृढ़ करने, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा के अवसरों को विस्तार प्रदान करने और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार लाने पर विशेष बल दे रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पीजी मेडिकल सीटों में इस वृद्धि से युवा चिकित्सकों को प्रदेश के भीतर ही विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलेंगे और सरकारी अस्पतालों में प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को घरद्वार के निकट विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस कदम से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया है, ताकि प्रदेश की जनता की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पीजी सीटों की संख्या 277 से बढ़ाकर 597 करना तथा सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर विशेषज्ञों के 218 पद सृजित करना संस्थागत सुदृढ़ीकरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के प्रति वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: शिक्षिका मनीषा मौत मामले में 28 को आएगा बड़ा फैसला, देखें वीडियो

CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट में फाइनल बहस...

Punjab News: 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल के साथ पिता-पुत्र सहित 5 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार...

पंजावर में अगले वर्ष से शुरू होंगी एमबीए की कक्षाएं: मुकेश अग्निहोत्री

मियां हीरा सिंह स्टेट को ऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं...

भगवंत मान सरकार के लिए कर्मचारी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को...

राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज रोहड़ू के चंद्रनाहन...

Haryana News: शिक्षिका मनीषा मौत मामले में 28 को आएगा बड़ा फैसला, देखें वीडियो

CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट में फाइनल बहस पूरी, पिता संजय कुमार बोले- इंसाफ के लिए हाईकोर्ट तक...

Punjab News: 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल के साथ पिता-पुत्र सहित 5 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे...

पंजावर में अगले वर्ष से शुरू होंगी एमबीए की कक्षाएं: मुकेश अग्निहोत्री

मियां हीरा सिंह स्टेट को ऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक केंद्र का निर्माण जल्द होगा पूरा ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री...

भगवंत मान सरकार के लिए कर्मचारी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को दोहराते हुए वित्त मंत्री एवं कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन हरपाल...