पंचकूलाः सेक्टर-7 की मार्केट में काम करने वाले एक सफाई कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा आज दोपहर करीब सवा 12 बजे हुआ। मृतक का नाम कृष्ण है। वो सेक्टर-7 मार्केट के बाथरूम में साफ-सफाई का काम करते थे और ड्यूटी खत्म करके साइकिल से घर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शी गुड्डू ने बताया कि ये सेक्टर 7 की मार्केट में बाथरूम में साफ सफाई का काम करते हैं। गुड्ड ने आरोप लगाते हुए कहा कि छुट्टी करके जा ही रहे थे। रस्ते में एक बंदे ने दारू इतनी पी रखी थी, उसे खुद ही होश नहीं था। मारने के बाद एक पल के लिए भी नहीं देखा कि बंदा जी रहा है या मर रहा है, गाड़ी भगा ली।” गुड्डू ने बताया कि एक राहगीर ने मदद की और अपनी गाड़ी
आगे लगाकर आरोपी की गाड़ी को रोका और पुलिस को फोन किया। आरोपी को पकड़ लिया गया है और इस समय थाने में है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वो पूरी तरह से नशे में था और उसे कुछ भी होश नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
