AdvertisementPunjab Government
Haryanaजमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता ने बेटे को गोली मारकर उतारा...

जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता ने बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जींदः पुलिस थाना के तलोडा गांव में जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद में एक पिता ने अपने 25 वर्षीय बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि पिता-पुत्र के बीच विवाद के बाद बेटे ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया था। पुलिस दोनों के बीच सुलह करवाने के लिए पहुंची थी, लेकिन इसी दौरान गोली चल गई।

तालेडा गांव का पूर्व सरपंच मदन जमीन बेचना चाहता था, जबकि उसका बेटा मुरारी इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार रात मदन पंचकूला से अपने गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। वहां भी पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते मदन को एक घर में रोक दिया, जबकि मुरारी अपने घर पर था।

विवाद बढ़ने के बाद मुरारी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची। जब मुरारी ने अपने साथ झगड़ा कर रहे अपने पिता मदन को पुलिस को दिखाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो मदन आपा खो बैठा और उसने अपने बेटे मुरारी को संभलने का मौका तक नहीं दिया और अपनी पिस्टल से बेटे पर फायर कर दिया। गोली लगते ही मुरारी जमीन पर गिर गया और मदन पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने मदन का पीछा किया, मगर वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।

तालोडा गांव में पूर्व सरपंच मदन और उसके बेटे मुरारी के बीच जिस खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, वह खेत लंबे समय से खाली पड़े है। इनमें विवाद के चलते खेती नहीं हो रही। मुरारी की मौत से उसके अढ़ाई साल के बेटे के सिर से बाप का साया उठ गया।

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस के सामने मर्डर नहीं हुआ। पुलिस कुछ दूरी पर थी और मुरारी ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला, उसके पिता ने सीधे उसे पर फायर कर दिया, जिसमें मुरारी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूर्व सरपंच मदन की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पुलिस ने छोड़े डिटेन किए 5 प्रदर्शनकारी, देखें वीडियो

जालंधर ENS: परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर...

CM Saini ने स्वीडन सरकार के व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन...

Punjab News: CM Mann के विदेश दौरे को लेकर High Court सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे...

Meharchand Polytechnic College के C.S.E विभाग ने इस विषय पर रखा Seminar

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

Jalandhar News: पुलिस ने छोड़े डिटेन किए 5 प्रदर्शनकारी, देखें वीडियो

जालंधर ENS: परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान गुरु नानक मिशन चौंक...

CM Saini ने स्वीडन सरकार के व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन...

Punjab News: CM Mann के विदेश दौरे को लेकर High Court सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे को मंजूरी ना देने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः भंडारी पुल पर प्रदर्शन, पुलिस ने कई नेताओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर में भंडारी पुल पर विरोध प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के नेताओं ने पंजाब सरकार को निशाने...