पंचकूलाः विजयदशमी के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड में 221 फीट का रावण दहन किया जाएगा। जिसको लगातार 3 महीने 15 दिन से अंबाला के बराड़ा के रहने वाले तेजिंदर चौहान और उनकी टीम के द्वारा तैयार किया जा रहा है और अब इस रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है कल 17 अक्टूबर को 200 टन की क्रेन और कई मजदूर की मदद से खड़ा किया जाएगा।
और बताया जा रहा है कि इस रावण के पुतले को बनाने के लिए करीब 34 लाख रुपए खर्च आया है, कई टन लोहा,बांस और वेलवेट का कपड़ा लगाया गया है। इसके साथ ही 221 फीट का रावण देखने के लिए ट्राई सिटी में लोगों की होड़ लगी हुई है। अब लोगों को इंतजार है कि इसे अंतिम रूम रूप देखकर खड़ा किया जाए और लोगों को इंतजार है। उसी दिन का जब विजयदशमी के पावन अवसर पर इस रावण का दहन किया जाएगा।
तेजेंद्र चौहान जो करीब 40 सालों से रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं और उन्होंने कई विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा हुआ है। इस बार ट्राई सिटी के लोगों के लिए पंचकूला के सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड का विजयदशमी का व ऐतिहासिक रहने वाला है। और इस रावण में इको फ्रेंडली पटाखे का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि पर्यावरण प्रदूषण न हो। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रिमोट कंट्रोल दबाकर इस विशाल रावण के पुतले का दहन करेंगे।
