AdvertisementPunjab Government
Haryanaशहीदी दिवस पर DGP का बयान, 26 गैंगस्टर डिपोर्ट, 14 विदेश में...

शहीदी दिवस पर DGP का बयान, 26 गैंगस्टर डिपोर्ट, 14 विदेश में डिटेन, 45 हजार क्रिमिनल वेरिफाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस शहीदी दिवस के मौके पर हरियाणा के डीजीपी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और हरियाणा पुलिस की उपलब्धियां गिनाईं। हरियाणा पुलिस हमेशा से बहुत ही डिसिप्लिन और हाई स्टैंडर्ड की पुलिस रही है। जब से हरियाणा पुलिस बनी है तब से 28 पुलिसकर्मियों ने अपना बलिदान दिया है। STF ने बड़ी कार्रवाई की है। जो गैंगस्टर यहां से भागे हुए थे उनमें से कम से कम 26 को बाहर से डिपोर्ट कराया है और करीब 14 गैंगस्टर को बाहर ही डिटेन कराया हुआ है। काफी एनकाउंटर भी हुए हैं जिसमें सफलता मिली है।

हरियाणा के डीजीपी ने कहा, “मैंने जॉइन करते ही अनाउंस किया था कि अगर कोई भी व्यक्ति हमारी पब्लिक के दिमाग में आतंक पैदा करता है, फेयर पैदा करता है तो हम उसको वही ट्रीटमेंट देंगे जो एक आतंकवादी को देते हैं। अगर कोई क्रिमिनल पुलिस की तरफ बंदूक पॉइंट करेगा तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।” टाइगर पर हुई फायरिंग के मामले में भी मुंबई पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को आइडेंटिफाई किया गया है। फरवरी में RJSF यूनिट नाम से स्कीम लॉन्च की थी। पिछले 6-7 महीनों में करीब 45 हजार पुराने क्रिमिनल्स को वेरिफाई किया गया है, कि कौन अभी भी इन्वॉल्व है और कौन भागा हुआ है।

पंजाब बॉर्डर होने के कारण हरियाणा पर दबाव है। मुख्यमंत्री जी खुद नशा मुक्त हरियाणा को लीड कर रहे हैं। कमर्शियल क्वांटिटी में पकड़े गए 156 रिपीट ऑफेंडर्स को जेल में बंद कराया है, उनकी प्रॉपर्टी अटैच की है। नशे के आदि लोगों के लिए डी-एडिक्शन सेंटर खोले गए हैं। इस अभियान को खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मॉनिटर कर रहे हैं और 2029 तक नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। माता मनसा देवी मंदिर में टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की शुरुआत की गई है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री जी ने किया। इसी तरह की पोस्ट कुरुक्षेत्र और गुड़गांव के शीतला माता मंदिर में भी स्थापित की जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...