AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtपंजाब सरकार ने 'मेरा घर-मेरे नाम' योजना शुरू करके हजारों परिवारों का...

पंजाब सरकार ने ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना शुरू करके हजारों परिवारों का सपना साकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/खन्ना: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और हल्का खन्ना के विधायक तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज गांव मानक माजरा में लाल लकीर के अंदर आने वाले 227 घरों को मालकियत के अधिकार वाले प्रॉपर्टी कार्ड सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना शुरू करके हजारों परिवारों का लंबे समय से चला आ रहा सपना साकार करके ऐतिहासिक काम किया है।

‘मेरा घर-मेरे नाम’ प्रयास को लाल लकीर के निवासियों के लिए बेहद लाभकारी बताते हुए कैबिनेट मंत्री  तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना से लोगों को बड़ा फायदा हुआ है जो आम आदमी पार्टी की सरकार की लोकहितकारी सोच का नतीजा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाल लकीर के निवासी प्रॉपर्टी कार्ड हासिल करने के उपरांत अपनी जायदाद खरीदने-बेचने के हकदार हैं जिनके लिए प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का रास्ता भी पूरी तरह से साफ हो चुका है। उन्होंने कहा कि लाल लकीर के अंदर रहने वाले लोगों को अपने घरों आदि की मालकियत को लेकर लंबे समय से विभिन्न तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था जिनका ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के माध्यम से पक्का समाधान कर दिया गया है।

प्रॉपर्टी कार्ड प्राप्त करने वाले लाभपात्रियों ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री सौंद का धन्यवाद करते हुए कहा कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना ने उनकी चिरकाल से चली आ रही मांग को अमलीजामा पहना दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...