AdvertisementPunjab Government
Nationalफ्लोर से नीचे धकेलने से 18 महीने की बच्ची की मौत

फ्लोर से नीचे धकेलने से 18 महीने की बच्ची की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची को कथित तौर पर सीढ़ियों से ढकेलने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस दिलदहाने वाली घटना का खुलासा बच्ची की मां की शिकायत के बाद हुआ। गोरेगांव में 18 महीने की बच्ची को एक इमारत के छठे फ्लोर से नीचे धकेलने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला चार दिन बाद मां की शिकायत पर दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी भी एक 10 साल की बच्ची ही निकली। बच्ची को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने किया गया। पुलिस ने इस मामले में 10 साल की बच्ची के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे के बाद पुलिस ने बच्ची को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने पेश किया। बच्ची को काउंसलिंग के लिए बोर्ड ने भेज दिया है। इसके लिए एनजीओ की नियुक्ति भी की गई है। फिलहाल बच्ची अपने मां-बाप के पास ही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो इस केस में हैरान करने वाला मामला देखा। 18 महीने की बच्ची को पड़ोस की रहने वाली 10 साल की बच्ची ने पहले इशारा कर बुलाया। लिफ्ट के पास आने के बाद वो उसे उठा कर सीढ़ियों की तरफ नीचे फेंक दिया। इस पूरे हादसे के बाद वो बच्ची वहां से भाग गई। अब तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि इस पूरे प्रकरण में आरोपी बच्ची ने जान कर ये किया या अनजाने में उसने ये कदम उठाया है। मां ने शिकायत में किसी अनहोनी से किया इनकार पुलिस के पास दर्ज शिकायत में पीड़ित मां ने बताया कि उनकी बेटी छठी मंजिल पर एक बिल्ली के साथ खेल रही थी। जिस जगह पर वो खेल रही थी वहां पर तीन फुट की ऊंची रेलिंग हैं। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता कि बेटी का संतुलन बिगड़ा हो और वो गिर गई हो। इसलिए इसमें जांच होनी चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...