AdvertisementPunjab Government
Nationalवेज रोल परोसने में देरी को लेकर विवाद, एक की मौत

वेज रोल परोसने में देरी को लेकर विवाद, एक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में दुर्गा पूजा पंडाल के पास एक फूड स्टॉल पर ‘वेज रोल’ परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना आदित्यपुर में AIADA भवन के पास रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। मृतक की पहचान जमशेदपुर के मानगो निवासी शेखर के रूप में हुई है। वह अपने एक दोस्त के साथ पंडाल गया था और उसने एक फूड स्टॉल पर ‘वेज रोल’ ऑर्डर किया था।

पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक ने कथित रूप से ऑर्डर देने में देरी की जिसके बाद शेखर ने ऑर्डर रद्द करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि दुकान मालिक और उसके कर्मचारियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल शेखर को बाद में जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) अनुभव भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...