पंचकूलाः सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में श्री रामलीला युवा मंच की ओर से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले तैयार करवाए जा रहे थे। इन पुतलों पर करीब 20 लाख रुपये की लागत बताई जा रही है। लेकिन मंच की शिकायत के मुताबिक, पुतले बनाने वाला कारीगर पैसे लेकर अचानक फरार हो गया और काम बीच में ही बंद कर दिया। इसके बाद श्री रामलीला युवा मंच ने सेक्टर-5 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
मामले पर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। अब सवाल यह है कि विजयदशमी से पहले पुतले तैयार हो पाएंगे या नहीं! सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में बना रहे रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलो को लेकर श्री रामलीला युवा मंच के द्वारा अन्य कारीगर की मदद से उसे तैयार करवाया जा रहा है।
