.
Himachalगहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कार सवार सभी लोग कुमारसैन के बड़ागांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राहुल राणा पुत्र जगदीश, विकास उर्फ विक्की पुत्र हीरा सिंह, गुंजन पुत्र राम प्रकाश और बालकृष्ण पुत्र धिक राम के रूप में हुई है। चारों आनी उपमंडल के जाबो गांव के निवासी थे। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवारों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), हादसे की सूचना संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

हादसे में सुरेश कुमार (29) पुत्र मोहन लाल निवासी जाबो, डाकघर कराणा, तहसील आनी घायल हो गए। उन्हें आनी में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार सड़क से कैसे खाई में गिरी, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

हादसे की सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बचाव दल के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। विधायक ने घायलों को बाहर निकालने और मृतकों के शवों को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाने में मदद की। विधायक लोकेंद्र कुमार ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: GMADA दफ्तर में ED Team ने दी दबिश, देखें वीडियो

मोहाली: पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की जांच, पाईं कमियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बच्चों की सेहत और...

कांट्रैक्ट मैरिज के मामलों के बीच कनाडा सख्त, कहा- फर्जी शादी पर होगी कार्रवाई

ब्रैंपटनः कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी या दिखावटी...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग...

Punjab News: GMADA दफ्तर में ED Team ने दी दबिश, देखें वीडियो

मोहाली: पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी गमाडा (GMADA)...

Jalandhar News: 22 हजार नगदी,1 किलो अफीम और नशीली गोलियां बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की जांच, पाईं कमियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बच्चों की सेहत और मिड-डे मील की क्वालिटी को ध्यान में रखते सरकारी प्राइमरी...

कांट्रैक्ट मैरिज के मामलों के बीच कनाडा सख्त, कहा- फर्जी शादी पर होगी कार्रवाई

ब्रैंपटनः कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी या दिखावटी रिश्ता बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कनाडा...