शिमलाः हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। लेकिन सुबह-शाम व रात को ठंड पड़ेगी।
लाहुल-स्पीति में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। कुकमसेरी सहित अन्य जगह तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। तापमान में भारी गिरावट के कारण ग्राम्फू-काजा मार्ग पर पानी जमकर ठोस बर्फ (ब्लैक आइस) बन गया है, जिससे इस रास्ते पर सफर करना बेहद जोखिम भरा हो गया है। सुबह व शाम रोहतांग मार्ग पर भी ब्लैक आइस जम रही है। इस कारण सफर जोखिम भरा हो गया है।

