Haryana Govtरेवाड़ी में बनेगा 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल : आरती सिंह राव

रेवाड़ी में बनेगा 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल : आरती सिंह राव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा को दिन प्रतिदिन मजबूत किया जा रहा है , इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिविल अस्पताल रेवाड़ी के परिसर में 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल बनाने की स्वीकृति दे दी है, इसके भवन के निर्माण पर लगभग 34828.77 लाख रुपए की लागत आने का अनुमान है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रेवाड़ी और आसपास के जिलों में द्वितीयक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए वर्तमान सिविल अस्पताल के बुनियादी ढांचे को एक आधुनिक, व्यापक और उच्च-क्षमता वाले अस्पताल परिसर में अपग्रेड करने की आवश्यकता थी। इसी उद्देश्य से प्रस्तावित 300 बिस्तरों वाले इस नए अस्पताल ब्लॉक को 2 बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा ऊपर 6 मंजिल भवन फ्रेम्ड आरसीसी संरचना के रूप में तैयार किया जाएगा। यह नया भवन भारतीय जन स्वास्थ्य मानकों (IPHS) के अनुरूप होगा, जिसमें अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक, क्लिनिकल, क्रिटिकल केयर और सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने भिवानी जिला के बवानी खेड़ा में 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल बनाने की स्वीकृति दे दी है जिस पर 5519.04 लाख रुपए की लागत आएगी।  क्योंकि बवानी खेड़ा में पहले से चले आ रहे अस्पताल के भवन की हालत खस्ता हो गई थी, ऐसे में वर्तमान जरूरतों को देखते हुए अधिक बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी , अब उस घोषणा को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। आरती सिंह राव ने आगे जानकारी दी कि कुरुक्षेत्र में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में सिविल सर्जन के कार्यालय के निर्माण हेतु भी मुख्यमंत्री ने 2630.57 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में...

इग्नू की दिसंबर परीक्षाएं 25 नवंबर से, हरियाणा में 1.69 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर...

देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची सुपवा

चंडीगढ़: देश के प्रतिष्ठित और सबसे बड़े भारतीय अंतर्राष्ट्रीय...

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में होंगी प्रतियोगिताएं, 15 से 30 वर्ष तक के युवा ले...

इग्नू की दिसंबर परीक्षाएं 25 नवंबर से, हरियाणा में 1.69 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 14...

कचरे की तारों से कैनवास पर उकेर रहे कला के अनूठे रंग, बेकार सामग्री को दे रहे रचनात्मक पहचान

चंडीगढ़: कला की कोई सीमा नहीं होती और न ही उसके सृजन के लिए पारंपरिक साधनों की अनिवार्यता है।...

देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची सुपवा

चंडीगढ़: देश के प्रतिष्ठित और सबसे बड़े भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), गोवा में दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी...