संगरूरः संगरूर के वकील ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा है।पंजाब की कानून-व्यवस्था पर कथित तौर पर भ्रामक और छवि खराब करने वाला सवाल दिखाने के आरोप में संगरूर (पंजाब) के एडवोकेट इंद्रजीत अरोड़ा ने अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी (KBC) को कानूनी नोटिस भेजा है।
आपको बता दें ये मामला तब सामने आया जब केबीसी में हाल ही में किस राज्य में अपराधियों ने पुलिस थानों में बम धमाके करने में कोई डर नहीं दिखाया ऐसा सवाल पूछा गया था। जिसे सही बताने पर 12 लाख 50 हजार की राशि मिलनी थी। ऐसे में पंजाब की छवि खराब करने को लेकर एक नोटिस भिजवाया गया।
नोटिस में आपत्तिजनक सवाल और वीडियो क्लिप को हटाने की मांग की है। साथ ही पंजाब के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है। उन्होंने 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। साथ ही मांगें पूरी न होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एडवोकेट इंद्रजीत अरोड़ा का कहना है कि यह सामान्य ज्ञान का प्रश्न नहीं बल्कि पंजाब राज्य को बदनाम करने की सीधी कोशिश है।

