Nationalगजब मामला, बाइक की टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी से शराब...

गजब मामला, बाइक की टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी से शराब लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीतामढ़ी: जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला स्वास्थ्य केंद्र के सामने डायल 112 की पुलिस गाड़ी से शराब लूटने का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन और एक बाइक के बीच टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी में रखे एक झोले से शराब की बोतलें मिलने के बाद वहां मौजूद लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। जानकारी के अनुसार, झोले में करीब 10 से 12 शराब की बोतलें रखी हुई थीं।

बोतलें देखते ही कुछ लोग झोले से शराब निकालकर अपने साथ ले जाने लगे। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस की गाड़ी के आसपास लोगों की भीड़ और शराब की बोतलें ले जाते लोग दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पुलिस वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में सुप्पी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस वाहन और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें बाइक सवार घायल हुआ है। सीतामढ़ी पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना के बारे में जानकारी दी। विज्ञप्ति में बताया कि सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला अस्पताल के पास डायल-112 वाहन एवं एक मोटरसाइकिल के बीच दुर्घटना हुई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति को डायल-112 टीम द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डायल-112 टीम द्वारा शराब पकड़ी गई थी तथा शराब कारोबारी का पीछा करने के क्रम में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जहां से बाद में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शराब निकाल ली गई।

विज्ञप्ति में बताया गया कि इस संबंध में प्राप्त वीडियो के आधार पर डायल-112 वाहन से शराब निकालने वाले 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुप्पी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं डायल-112 टीम की कार्यप्रणाली में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पाए जाने पर पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, चालक रनेश कुमार चौधरी एवं होमगार्ड शिवप्रसाद राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही, मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इस दिन होगी आप पार्टी की बड़ी रैली, बजेंगा चुनावी बिगुल, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के अमृतसर जिला नेतृत्व द्वारा...

अस्पताल में एक साथ पहुंची 10 बॉडी, मोर्चरी के फ्रिज हुए Full, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के लिए रविवार का दिन दुखद रहा।...

शादी पर गया परिवार, घर से 14.5 लाख के गहने और 50 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

कानपुर: बर्रा-2 में शादी समारोह में शामिल होने गई...

Punjab News: दूध के दामों में बढ़ौतरी पर छिड़ा विवाद, डेयरी किसानों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में दूध के दाम और नई ब्रीडिंग पॉलिसी को लेकर डेयरी किसानों और प्रशासन के बीच टकराव...

Punjab News: इस दिन होगी आप पार्टी की बड़ी रैली, बजेंगा चुनावी बिगुल, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के अमृतसर जिला नेतृत्व द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान...

अस्पताल में एक साथ पहुंची 10 बॉडी, मोर्चरी के फ्रिज हुए Full, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के लिए रविवार का दिन दुखद रहा। क्योंकि कई हादसों के शिकार हुए तौ कई बीमारियों से...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, स्थापना दिवस समारोह से चुनावी बिगुल फूंकेगी AAP, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें कैबिनेट मंत्री महिंदर...