Himachalभीषण हादसाः खाईं में कार गिरने से 6 युवकों की मौत, देखें...

भीषण हादसाः खाईं में कार गिरने से 6 युवकों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां जोगेंद्रनगर के सिमस क्षेत्र में खाई में कार गिरने से 6 लड़कों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जान गंवाने वालों में कुछ नाबालिग भी बताए हैं। हादसे में कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। हादसे का पता तब चला जब किसी व्यक्ति ने बुधवार को दोपहर बाद कार को खाई में गिरी देखी। इसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। सभी लड़के 15 घंटे से लापता थे। जानकारी के अनुसार मरने वालों में अधिकतर नाबालिग हैं।

मृतकों की पहचान यशराय पुत्र रामलाल निवासी गांव सिमस, आयुष पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव सिमस, पंकज पुत्र पराक्रम सिंह निवासी गांव गवाला, आदित्य पुत्र अजय कुमार निवासी गांव बलोटू, अर्नव पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी गांव गवाला और नूजू पुत्र नवीन राय निवासी गांव सिमस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लडभड़ोल बाजार में दुकान और अपना व्यवसाय चलाने वाले लोगों के यह बच्चे सिमस में किसी नामकरण समारोह में गए थे। वहां से वापस आते वक्त इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मृतकों में कुछ नाबालिग भी हैं।

बुधवार सुबह तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो स्वजन ने इनकी तलाश की। सीसीटीवी कैमरा में यह एक दुकान पर दिखे। इसके बाद दोपहर के समय क्षेत्र के व्यक्ति ने कार खाई में गिरी देखी। ऐसे में जब मौके पर पहुंचे तो छह के छह गाड़ी में ही पड़े थे। मौके पर तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिये सबको निकाला गया, लेकिन जब लडभड़ोल अस्पताल ले जाया गया तो सबको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जवान बच्चों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी एक ही गांव के निवासी हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जोगेंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने सदन को हादसे की जानकारी दी। सदन में सदस्यों ने हादसे पर गहरा शोक जताया और कार्यवाही कल के लिए स्थगित कर दी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

मछली पालन किसानों के लिए आमदनी का बेहतर स्त्रोत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीएम विंडो...

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने...

व्यापार मेले में डिजिटल डिस्पले दिखा रही हरियाणा के विकास की कहानियां

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में निरंतर आगंतुकों की संख्या...

हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

मछली पालन किसानों के लिए आमदनी का बेहतर स्त्रोत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीएम विंडो एवं जन संवाद पर आई समस्याओं की राज्य स्तर पर...

Jalandhar News: शादी से 5 दिन पहले ने तोड़ा रिश्ता, नंबर किया ब्लॉक, पुलिस को दी शिकायत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रामामंडी इलाके में शादी से कुछ दिन पहले दूल्हे की ओर से रिश्ता तोड़ने का मामला सामने...

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चल रहे...

व्यापार मेले में डिजिटल डिस्पले दिखा रही हरियाणा के विकास की कहानियां

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में निरंतर आगंतुकों की संख्या बढ़ रही है। यहां हरियाणा पवेलियन लोगों के आकर्षण का...