Nationalदर्दनाक हादसाः स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दंपती और बेटे की...

दर्दनाक हादसाः स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दंपती और बेटे की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आया था परिवार

गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद क्षेत्र में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे सहित एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद एनएच-9 पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दरअसल, बागू के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर पैदल एक्सप्रेसवे पार कर रहे दंपती और उनके जवान बेटे को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के गांव धेगांव निवासी हरलाल (55), उनकी पत्नी गुड्डो (50) और बेटे तेजवीर (21) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हरलाल तीन दिन पहले अपने रिश्तेदार नरेश कुमार के घर बेटी की शादी में शामिल होने पत्नी और बेटे के साथ बागू आए थे। नरेश कुमार की बेटी प्रियंका की शादी 21 नवंबर को हुई थी। सोमवार को तीनों को पलवल जाने के लिए ईएमयू ट्रेन पकड़नी थी। इसके लिए वे रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे। नरेश कुमार के मुताबिक, बागू के पास एक्सप्रेसवे पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीनों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां मातम पसरा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो कब्जे में ले ली है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक...

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल ) में शैक्षणिक सत्र...

देव दीपावली पर जगमगाएंगे घाट, जलेंगे 11 लाख दीये, दुल्हन की तरह सजे 9 क्रूज, देखें वीडियो

पहली बार 2000 से अधिक ड्रोन से जगमगाएगा आसमान काशीः वाराणसी में 24 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन...

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय...

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल ) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश के...

Punjab News: समारोह से पहले जायजा लेने पहुंचे KAP Sinha, DGP गौरव यादव और MLA धालीवाल, देखें वीडियो

मोगा: जिले के गांव नत्थूवाला जदीद में 26 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशाल राज्य स्तरीय समारोह को...