National5-Star Hotel में जर्मन के नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

5-Star Hotel में जर्मन के नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके स्थित एक पांच सितारा होटल में जर्मन नागरिक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 67 वर्षीय मिंटन थॉमस के रूप में हुई है। वह 21 नवंबर को होटल के कमरा नंबर 1602 में ठहरे थे। आज काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला गया, जहां वह बेहोशी की हालत में मिले।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे होटल के कर्मचारियों ने मिंटन थॉमस के कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो वह कमरे के अंदर बेहोश पड़े मिले। कमरे से बाहर निकालने के बाद उन्हें तत्काल कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस और डॉक्टरों को आशंका है कि उनकी मौत किसी शारीरिक बीमारी के कारण हुई होगी।

मौत की असली वजह जानने के लिए शव को कोलकाता पुलिस के मॉर्ग में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक, मिंटन थॉमस एक एजेंसी के माध्यम से भारत आए थे। उनका 25 नवंबर को जर्मनी लौटने का कार्यक्रम था। वह दिल्ली और बनारस घूमकर कोलकाता आए थे। फिलहाल, पुलिस उनकी मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर बीती रात तेज...

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक...

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल ) में शैक्षणिक सत्र...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की...

दर्दनाक हादसाः स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दंपती और बेटे की मौत, देखें वीडियो

रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आया था परिवार गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद क्षेत्र में आज हुए एक...

देव दीपावली पर जगमगाएंगे घाट, जलेंगे 11 लाख दीये, दुल्हन की तरह सजे 9 क्रूज, देखें वीडियो

पहली बार 2000 से अधिक ड्रोन से जगमगाएगा आसमान काशीः वाराणसी में 24 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन...

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय...