Hocky Champion Trophy 2026
Nationalसाध्वी राजनाथ पर सेवक ने किया जानलेवा हमला, 7 लाख कैश, कार...

साध्वी राजनाथ पर सेवक ने किया जानलेवा हमला, 7 लाख कैश, कार और गहने लेकर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नरवानाः नरवाना के गांव भाणा ब्राह्मणन में खेतों में बने डेरे में नाथ संप्रदाय की साध्वी राजनाथ पर उनके ही सेवक राहुल ने हमला कर दिया। आरोपी साध्वी को खून से लथपथ हालत में छोड़कर डेरे से करीब 7 लाख रुपए कैश, ब्रेजा कार, गहने और चांदी के बर्तन लेकर फरार हो गया। आरोपी मध्यप्रदेश के उज्जैन का रहने वाला बताया जा रहा है। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की है।

घटना के वक्त साध्वी राजनाथ डेरे में अकेली थीं। महंत और सेवादार किसी काम से बाहर गए हुए थे। निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री डेरे में पहुंचे तो साध्वी खून से लथपथ मिलीं। उन्हें पहले नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोपी राहुल करीब एक सप्ताह पहले ही डेरे में सेवा के लिए आया था। इससे पहले भी वह करीब 2 महीने तक यहां सेवादार रह चुका था।

साध्वी कंचन नाथ की शिकायत पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साध्वी राजनाथ के शरीर पर मिले निशानों के आधार पर डॉक्टरों ने किसी ठोस चीज से हमला किए जाने की आशंका जताई है। उनके सिर और माथे से लगातार खून बह रहा था। चेहरे पर कटे-फटे घाव और अंदरूनी चोटें हैं।

डॉक्टरों ने हड्डी टूटने की आशंका को देखते सर्जन और नाक-कान-गला विशेषज्ञ से सलाह लेने तथा नॉन-कॉन्ट्रास्ट कंप्यूटेड टोमोग्राफी (NCCT) सिटी स्कैन करवाने की सलाह दी है। साध्वी राजनाथ का डेरा गांव भाणा ब्राह्मणन के खेतों में बना हुआ है, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे साध्वी डेरे में अकेली थीं। इसी दौरान राहुल ने उन पर हमला कर दिया। निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री गोविंदा डेरे में पहुंचे तो साध्वी खून से लथपथ पड़ी मिलीं।

इसकी सूचना साध्वी कंचन नाथ को दी गई। आजाद नगर नरवाना निवासी चरणदास घायल साध्वी को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। योगी कंचन नाथ ने सदर थाना नरवाना में दी शिकायत में बताया कि वह भाणा ब्राह्मणन के खेतों में बने 108 शिवलिंग नर्मदेश्वर महादेव मंदिर और कंचन नाथ गौशाला में महंत योगी राजनाथ के साथ रहती हैं। डेरे में उनके अलावा योगी आजाद नाथ, योगिराज नाथ, सेवादार बलराज और सेवादार राहुल भी रहते थे।

गांव भाणा ब्राह्मणन में 108 शिवलिंग नर्मदेश्वर महादेव मंदिर और कंचन नाथ गौशाला है। डेरे के लिए गांव के एक व्यक्ति ने करीब एक बीघा जमीन दान में दी थी। करीब 5 साल पहले यहां मंदिर और डेरे की नींव रखी गई थी। महंत राजनाथ के डेरे में उनकी उत्तराधिकारी कंचन नाथ सहित करीब 17 शिष्य हैं।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि साध्वी कंचन नाथ की शिकायत पर राहुल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) और 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में करीब 7 लाख रुपए कैश, गाड़ी, गहने और चांदी के बर्तन ले जाने की बात कही गई है। आरोपी मध्यप्रदेश के उज्जैन का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व...

Punjab News: किराये के मकान में चल रहा प्रतिबंधित दवाइयों कारोबार, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

भारी मात्रा में दवाईयों का जखीरा किया बरामद जीरकपुरः जिले...

त्रिशूल गैंग से जुड़े गैंग के 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के नेटवर्क...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर CM Saini ने दिलाई एकता की शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री...

Punjab News: आप पार्टी से टिकट मिलने पर समर्थकों में उत्साह, दलजीत ग्रेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली...

राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला के ऐतिहासिक...

Punjab News: किराये के मकान में चल रहा प्रतिबंधित दवाइयों कारोबार, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

भारी मात्रा में दवाईयों का जखीरा किया बरामद जीरकपुरः जिले में प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...

त्रिशूल गैंग से जुड़े गैंग के 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के नेटवर्क के खिलाफ एसटीएफ अंबाला की टीम ने कार्रवाई करते हुए...